अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा ने बताया कि 9 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिए होने वाली कार सेवा को स्थगित किया गया है । पंडित संजय हरियाणा ने इस परिपेक्ष में आगे बताया कि यह मास जो आ रहा है, वह सनातन धर्म के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण है,सावन मास महीने में कांवरिया कावड़ लेकर मथुरा वृंदावन संपूर्ण उत्तर प्रदेश से आते हैं जगह-जगह कावड़ यात्रा सभी शहरों से होकर मथुरा वृंदावन गोपेश्वर मंदिर पर समाप्त होती है ।
इसको मध्य नजर रखते हुए कि कहीं कोई अप्रिय घटना न घटित हो जाए। इसको दृष्टिगत रखते हुए इसको स्थगित किया गया है। कारसेवा की घोषणा जो वर्तमान में चित्रगुप्त पीठ द्वारा की गई थी।भविष्य में अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग अखिल भारत हिंदू महासभा भवन पर भविष्य की कार सेवा की तारीख की घोषणा दिल्ली में करेंगे वही साधु संत और अखाड़े बैठकर अगली तिथि का निर्णय लेंगे जिसमें चित्रगुप्त पीठ भी शामिल होगी। रिपोर्ट नंद किशोर शर्मा 151170853
