EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बारिश ने तोड़ी नगरिया रोटा की सड़क, ग्रामीणों का आवागमन हुआ मुश्किल
Link
  • 151110448 - VIRESH KUMAR 54 65
    20 Jul 2026 19:41 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। तहसील बिसौली के अंतर्गत आने वाले गांव नगरिया रोटा को जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लगातार हो रही बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना हुआ है। स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को रोज़ाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है, लेकिन टूटी सड़क और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। फिलहाल सड़क की खराब स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। यह थी वीरेश कुमार की रिपोट 

20260720193940174507845.mp4



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना