EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, कोतवाली नगर में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 77
    20 Jul 2026 19:38 PM



काउंसलिंग के बाद दंपत्ति ने आपसी सहमति से साथ रहने का लिया निर्णय, मिशन शक्ति टीम की सराहनीय पहल

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक दंपत्ति के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कराया। जानकारी के अनुसार, एक महिला के परिजनों ने थाना कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर उनकी पुत्री और उसके पति के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी और आपसी संवाद व काउंसलिंग के माध्यम से विवाद के कारणों को समझने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद आपसी कहासुनी और पारिवारिक मतभेद के कारण उत्पन्न हुआ था। मिशन शक्ति टीम ने दोनों को वैवाहिक जीवन में विश्वास, संवाद और सामंजस्य बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया। समझाइश के बाद दोनों पक्ष बिना किसी दबाव के आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गए। चूंकि मामले में किसी अन्य विधिक कार्रवाई की आवश्यकता नहीं थी, इसलिए दोनों पक्षों को आवश्यक हिदायत देकर उनके परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्यवाही में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अर्चना, महिला आरक्षी रमा यादव एवं महिला आरक्षी कीर्ति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी संवेदनशील एवं सकारात्मक पहल की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना