EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खनियाधाना में चला प्रशासन का बुलडोजर, मुख्य सड़क और नालियों से हटाया गया अतिक्रमण
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    20 Jul 2026 19:26 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी शिवपुरी जिले के खनियाधाना  में सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के तहत खनियाधाना नगर में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्गों और नालियों से अवैध अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर की गई।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर ममता शाक्य एवं मुख्य नगर परिषद अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी के संयुक्त मार्गदर्शन में नगर परिषद और प्रशासन की टीम ने बस स्टैंड से बाजार की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, स्टॉल और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए। इससे सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ आम नागरिकों को आवागमन में राहत मिलेगी।

इसके अलावा तालाब रोड पर नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को भी बुलडोजर की मदद से हटाया गया। नगर परिषद ने बताया कि संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़क, नालियों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा नगर की स्वच्छता, सुगम यातायात और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए प्रशासन का सहयोग करें। रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर 



Subscriber

188819

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक