EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गूंगे-बहरे युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, चार लोगों पर मामला दर्ज
Link
  • 151173825 - RAJU JATAV 65 76
    20 Jul 2026 19:16 PM



  1. शिवपुरी में गूंगे-बहरे युवक से कथित मारपीट, चार आरोपियों पर मामला दर्ज
  2. पिछोर में युवक बंधा मिला, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
  3. रस्सी से बंधे मिले दिव्यांग युवक का मामला, चार लोगों के खिलाफ एफआईआर
  4. शिवपुरी: इशारों में बताई आपबीती, दिव्यांग युवक की शिकायत पर चार नामजद
  5. पिछोर थाना क्षेत्र में कथित मारपीट का मामला, पुलिस जांच में जुटी

 

 

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में एक गूंगे-बहरे युवक के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी रामसेवक वंशकार (50 वर्ष) निवासी ठुनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका 24 वर्षीय पुत्र देवेंद्र वंशकार बचपन से ही सुन और बोल नहीं सकता है। परिवार द्वारा लंबे समय से उसका इलाज कराया जा रहा था, लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं मिला।
शिकायत में बताया गया कि 9 जुलाई 2026 की रात इलाज को लेकर घर में पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में पिता ने बेटे को बांस की पतली संटी से दो-तीन बार मार दिया, जिसके बाद देवेंद्र घर से चला गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
तलाश के दौरान परिजनों को सूचना मिली कि युवक मोटा कंचनपुर में बंटी गुर्जर के घर की बखरी में दोनों हाथ रस्सी से बंधी अवस्था में मिला। परिजनों ने उसे छुड़ाकर घर लाया। शिकायत के अनुसार, युवक ने इशारों के माध्यम से बताया कि उसके साथ कल्याण गुर्जर, शैतान गुर्जर, बंटी गुर्जर और बहादुर गुर्जर ने मारपीट की है और सामने आने पर वह आरोपियों की पहचान भी कर सकता है।
पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। देखे राजू जाटव की रिपोट 

20260720191241323667863.mp4

20260720191416410203126.mp4



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना