दो दिन से ठप बिजली आपूर्ति पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप
मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील के बसोती बिजलीघर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली न आने से भीषण गर्मी के बीच बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार को वे बसोती बिजलीघर पहुंचकर जूनियर इंजीनियर (जेई) और अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग करने गए थे। उनका आरोप है कि उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और वहां से नहीं जाने पर पुलिस बुलाने की चेतावनी दी।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ताओं में रवि ठाकुर (मंडल अध्यक्ष, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना), गोविंद ठाकुर, सियाराम ठाकुर, बबलू ठाकुर, संजू ठाकुर, उमेश ठाकुर, रामवीर ठाकुर, पप्पू ठाकुर, लाखन ठाकुर एवं मनोज ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। देखे नारायण की रिपोट
20260720151537268447637.mp4
