- बलिया: 9.50 लाख की लागत से बनी सड़क का ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी ने किया उद्घाटन
- सिवानकला को मिली नई सड़क, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया ब्लॉक प्रमुख का स्वागत
- कार्यकाल के अंतिम दिन विकास की सौगात, केशव प्रसाद चौधरी ने जनता को समर्पित की सड़क
- ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, ब्लॉक प्रमुख बोले—'जनता की हर अपेक्षा पूरी करने का किया प्रयास'
- सड़क बनने से खत्म होगी ग्रामीणों की परेशानी, लोगों ने जताया ब्लॉक प्रमुख का आभार
- बलिया के सिवानकला में विकास की मिसाल, उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने विधायक बनने की जताई उम्मीद
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है।जहां सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के सिवानकला गांव में लगभग 9 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बने नवनिर्मित सड़क का नवानगर ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी ने रविवार को फीता काटकर उद्घाटन कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी का फूल मालाओं के साथ अंग वस्त्र देखकर भव्य स्वागत किया। साथ ही सभी ने उनका आभार जताया। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी ने कहा कि। जनता की जैसी मांग रही है।हमने उसको पूरा करने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि इस गांव में कई सड़के लाइट देने का काम किया हूं। यहां इस बस्ती में लोगों को आने जाने में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता था। आज इस सड़क का उद्घाटन कर दिया और जनता को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकाल का आज अंतिम दिन है। मैंने सिवान कला गांव में अच्छी सड़क देने का काम किया हूं। मुझे बेहद खुशी है कि सबके सहयोग से 5 साल अपने क्षेत्र में विकास करने का मौका मिला। वहीं ग्रामीण अमित यादव ने कहा कि हम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। ब्लॉक प्रमुख केशव प्रसाद चौधरी जी से हम लोगों ने कहा उन्होंने तनिक देर नहीं किया और इस सड़क को बनवा दिया। जिसका उद्घाटन आज उन्होंने खुद किया है।मैं उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं। हम लोग आशा करते हैं। की आने वाले समय में इस क्षेत्र का विधायक बने। और क्षेत्र का विकास करें। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा देखिए बलिया से अंगद कुमार की रिपोर्ट