खेरागढ़। थाना क्षेत्र के डूंगरवाला गांव के पास उटंगन नदी में रविवार को लापता छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान राजनंदिनी (19) पुत्री रामनिवास निवासी ऊंटगिर के रूप में हुई है। वह स्नातक की छात्रा थी। 17 जुलाई से घर से लापता थी। परिजन संभावित स्थानों पर तलाश में जुटे थे।रविवार सुबह करीब 10 बजे परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने थाना खेरागढ़ पहुंचे। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में एक युवती का शव उतराता होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। परिजन ने शव की पहचान राजनंदिनी के रूप में की। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
20260720140940665775478.mp4
