EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रानीगंज पुलिस ने भटके मासूम को सकुशल मां से मिलाया, बेटे को देख भावुक हुई मां
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 55 65
    19 Jul 2026 19:46 PM



फास्ट न्यूज इंडिया, यूपी प्रतापगढ़। रानीगंज पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घर से भटककर दूर पहुंच गए 12 वर्षीय बालक को सकुशल उसकी मां की सुपुर्दगी में सौंप दिया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। जानकारी के अनुसार, अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर आठगांव निवासी सोनीश सिंह (12 वर्ष) पुत्र विपिन सिंह रविवार को घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान वह रास्ता भटक गया और भूपियामऊ चौराहे से एक ई-रिक्शा पर बैठकर राजापुर जाने की बात कहने लगा। ई-रिक्शा चालक बबलू बिंद, निवासी सोनवत, थाना पट्टी, ने बच्चे की गतिविधियों पर संदेह होने पर उससे कई बार उसके गंतव्य के बारे में पूछा, लेकिन वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। चालक ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को सीधे रानीगंज थाने पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाने में मौजूद उपनिरीक्षक विनोद कुमार गहलोत ने बच्चे से पूछताछ कर उसके माता-पिता की जानकारी प्राप्त की और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बच्चे की मां बीनू सिंह, पत्नी विपिन सिंह, चिंतित अवस्था में रानीगंज थाने पहुंचीं। बेटे को सुरक्षित देखकर उनकी आंखें भर आईं और उन्होंने पुलिस व ई-रिक्शा चालक का आभार व्यक्त किया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रानीगंज पुलिस ने बच्चे को उसकी मां की सुपुर्दगी में सुरक्षित घर भेज दिया। पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली और ई-रिक्शा चालक की सजगता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188800

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना