फ़ास्ट न्यूज इण्डिया यूपी बुलंदशहर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम में शनिवार शाम करीब 4 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। संपत्ति विवाद के चलते पुत्र ने अपने ही पिता की फावड़े से वार कर हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि आरोपी पुष्पेन्द्र ने अपने पिता रामप्रताप पर फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद होना सामने आया है।
पुलिस ने आरोपी पुष्पेन्द्र को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
