फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । जनपद में शुक्रवार को आई तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। मोहनपुरा स्थित मुखिया जी शीत गृह की छत पर स्थापित 250 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम तेज हवाओं की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कई सोलर पैनल अपनी जगह से उखड़कर दूर जा गिरे और टूट गए, जिससे संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार, देवेन्द्र सिंह पुत्र मोहर सिंह, निवासी ग्राम टीकमपुरा, पोस्ट मोहनपुरा ने अपने कोल्ड स्टोर की छत पर वाई एंड डी पावर सोल्यूशन के माध्यम से 250 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराया था। इस संयंत्र में कुल 456 सोलर पैनल लगे हुए हैं, जिनका बीमा भी कराया गया है।देवेन्द्र सिंह के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को अपराह्न लगभग 3:00 बजे अचानक तेज आंधी आने से सिस्टम में लगे करीब छह सोलर पैनल अपनी संरचना सहित उखड़ गए और हवा में उड़कर दूर गिरने से पूरी तरह टूट गए। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम लगभग आठ मंजिला ऊंचाई पर स्थापित है, जिसके कारण तेज हवाओं का प्रभाव अधिक पड़ा।घटना के बाद सोलर प्लांट को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संचालक ने बीमा कंपनी को घटना की सूचना देते हुए क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं, इस घटना ने तेज आंधी के दौरान ऊंचाई पर स्थापित सोलर संयंत्रों की सुरक्षा व्यवस्था और गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
