EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुसम्ही कोठी की चौपाल में गूंजे विकास के मुद्दे, टप्पू भैया बोले— मजबूत स्थानीय नेतृत्व से बदलेगी चौरी-चौरा की तस्वीर
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 55 65
    19 Jul 2026 18:29 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

 

 यूपी, गोरखपुर । 326 विधानसभा क्षेत्र चौरी-चौरा के पिपराइच ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कुसम्ही कोठी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में जन-जन के लोकप्रिय नेता, माँ तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त एवं अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की विरासत के वाहक अजय कुमार सिंह "टप्पू भैया" ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौरी-चौरा के समग्र और संतुलित विकास के लिए मजबूत स्थानीय नेतृत्व समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जाति, धर्म और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में टप्पू भैया ने कहा कि वर्ष 2017 से वह लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब क्षेत्र को ऐसा स्थानीय नेतृत्व मिले जो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और पूरी निष्ठा के साथ उनके समाधान के लिए कार्य करे।
उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति का उद्देश्य केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि जनसेवा, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि, बेहतर शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था और पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की स्थापना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिलने पर क्षेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त, संवेदनशील और जनहितैषी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
चौपाल कार्यक्रम में राम नगीना राजभर, रामहित यादव, जितेंद्र कुमार, लालजी वर्मा, राम प्रसाद यादव, रंजीत, गुरु दत्त, लालजी शर्मा, राममिलन, रामप्रीत, रामप्रवेश चौधरी, जीत लाल, रामाश्रय, उदयभान, महावीर राजभर, रामसनेही सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास, जनहित और सशक्त स्थानीय नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल  151167985



Subscriber

188800

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना