EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत कई घायल
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 55 65
    19 Jul 2026 18:55 PM



  1. खेत की मेड़ काटने को लेकर खूनी विवाद, महिला गंभीर घायल
  2. प्रयागराज में मेड़ विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और फावड़े से हमला
  3. खरैच्चा गांव में खेत विवाद पर बवाल, महिला अस्पताल में भर्ती
  4. मेड़ काटने का विरोध पड़ा भारी, मारपीट में कई लोग घायल
  5. सरायममरेज में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
  6. प्रयागराज: खेत विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
 
 
 उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर 

प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के खरैच्चा गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है।
जहां खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि खेत में मेड़ काटकर मिट्टी ले जाने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे, सरिया और फावड़े से हमला कर दिया।
पीड़िता रीता यादव के मुताबिक, उनकी मां लालती देवी के सिर पर फावड़े से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़िता का आरोप है कि घटना में परिवार के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
पीड़िता ने बताया कि आरोपित पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले की जानकारी लिखित में थाना सराय ममरेज पुलिस को दी गई, लिखित तहरीर मिलते ही जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई लेकिन वह शासन-प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।
अब पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। देखे  प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

2026071918253906386883.mp4

20260719182628664263484.mp4

20260719184405334866378.mp4



Subscriber

188800

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना