EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्राम नौली हरनाथपुर में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
  • 151082090 - SHIV OM 43 65
    19 Jul 2026 12:04 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं । तहसील बिसौली क्षेत्र के ग्राम नौली हरनाथपुर में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही टूर्नामेंट का पहला मुकाबला शुरू हुआ, जिसका खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर विनोद यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, भाईचारा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। साथ ही आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।
टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं युवा मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता कई दिनों तक चलेगी, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। रिपोर्ट शिव ओम 151082 090



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना