EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर के ग्राम बनी द्वारा 11 शनिवार की महाआरती अभियान को हुआ समापन डेलनपुर हनुमान मंदिर में हुआ भव्य आयोजन
Link
  • 151188310 - SANJAY 54 65
    19 Jul 2026 08:00 AM



11 शनिवार की महाआरती अभियान का हुआ समापन, डेलनपुर हनुमान मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

मध्य प्रदेश महिदपुर। हनुमान भक्त मंडल ग्राम बनी द्वारा भारत देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना को लेकर शुरू किया गया 11 शनिवार महाआरती अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचकर संपन्न हो गया। इस अभियान का समापन शनिवार को डेलनपुर स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर में भव्य महाआरती के साथ किया गया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 11 शनिवारों से मंडल द्वारा अलग-अलग गांवों में पहुंचकर श्री हनुमान जी महाराज की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना तथा राष्ट्र की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना करना था।

समिति का कहना है कि महाआरती जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, संस्कार और एकता की भावना मजबूत होती है। इसी भावना के साथ यह अभियान चलाया गया, जिसका समापन डेलनपुर हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक किया गया।
समिति के सदस्य प्रेमदास बैरागी ,बलराम जाट, अशोक जाट, शेखर चौधरी घनश्याम सेन, मनोज सोलंकी, जीवन सोलंकी, महेश गीर, विनोद चौधरी,भगवानसिंह, मुकेश गीर

हनुमान भक्त मंडल ग्राम बनी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की थी कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाआरती में शामिल हों, भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाएं। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर 

151188310

20260719075809019410567.mp4

20260719075835390307158.mp4

20260719075954610338772.mp4



Subscriber

188800

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना