फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद में बाल्मीकि पुल के पास एक कार की टक्कर से हाई टेंशन लाइन का बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते नगर के कई मोहल्लों में करीब 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार देर रात एक कार की टक्कर से यह फोन क्षतिग्रस्त हो गया था जिसमें संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई हादसे में कर चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। विद्युत विभाग को सूचना मिलने के पश्चात टीम मौके पर पहुंची जिसमें एसडीएम दयाशंकर की देखरेख से मरम्मत का कार्य पूरा कराया गया शनिवार दोपहर विद्युत विभाग ने नया पुल लगाकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाया। उधर बिजली से बेहाल जनता ने बताया कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है कई घरों में इनवर्टर बंद हो गए और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही बिजली आने के बाद लोगों ने राहत भरी सांस ली। घटना को लेकर टाउन बिजली घर के अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि विवाह की ओर से कार चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है तहरीर में वहां की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने का उल्लेख किया गया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750
