EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

25-25 हजार रुपये के दो इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में लगी गोली
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 76
    18 Jul 2026 19:06 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । कासगंज के थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में विगत दिनों हुए बहुचर्चित महिला हत्याकांड में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ. पी. सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत थाना सिकन्दरपुर वैश्य पुलिस ने रूपये 25,000 - 25,000 के दो पुरस्कार घोषित शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस मामले की शुरुआत दिनांक 06 को हुई थी, जब ग्राम कादरगंज से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। मृतका के परिजनों द्वारा दिनांक 08 को गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। तफ्तीश के दौरान दिनांक 14 को पुलिस ने एक आरोपियों की निशानदेही पर मृतका का शव बरामद कर इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया था। घटना में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
इसी क्रम में दिनांक 17/18 की मध्य रात्रि को पुलस को मुखबिर खास से सटीक सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित दोनों इनामी हत्यारोपी पटियाली की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी सामान की खरीदारी के लिए ग्राम कादरगंज की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर वैश्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान जब पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया, तो अभियुक्तों ने खुद को घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने अत्यंत साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ एवं अपराधियों को दबोचने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की इस जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त शोएब के दाहिने पैर में तथा दूसरे अभियुक्त आफताब के बायें पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया। जामा तलाशी और मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 02 अवैध तमंचे (.315 बोर), 04 खोखा कारतूस तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
घायल आरोपियों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  पटियाली ले जाया गया, जाएँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय कासगंज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों आरोपियों की स्थिति वर्तमान में सामान्य और खतरे से बाहर है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में पृथक अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आफताब पुत्र जमील और शोएब पुत्र सगीर खाँ के रूप में हुई है, जो दोनों ही ग्राम कादरगंज, थाना सिकन्दरपुर वैश्य, जनपद कासगंज के निवासी हैं और दोनों पर रूपये 25,000-रूपये 25,000 का पुरस्कार घोषित था। इस साहसिक और सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंचल सिरोही, उप-निरीक्षक संजय सिंह, मुख्य आरक्षी राकेश, आरक्षी गजेंद्र, तथा रिक्रूट आरक्षी रॉबिन, सतेंद्र व आलोक शामिल रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना