EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देव प्रतिमाओं के स्थापना दिवस पर चित्रगुप्त मंदिर पर हुआ भंडारा
  • 151110069 - SANJAY SINGH 34 43
    18 Jul 2026 18:56 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। शहर के नदरई गेट स्थित माधोपुरी कॉलोनी के गुरु गोरखनाथ–चित्रगुप्त मंदिर में देव प्रतिमाओं के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर शाम धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

भंडारे के आयोजक किशोरी लाल सक्सेना एवं अजय सक्सेना ने बताया कि मंदिर में 17 जुलाई 2017 को भगवान चित्रगुप्त, गुरु गोरखनाथ, राधा-कृष्ण, शिव परिवार, रामदरबार, बजरंगबली सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। तभी से प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती, भोग एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं की सेवा भावना और उत्साह देखते ही बना।इस अवसर पर धर्मेंद्र जौहरी, राकेश सरन सक्सेना, केके सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, अचिंत सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, आलोक कुलश्रेष्ठ, नवीन सक्सेना, आलोक सक्सेना, दीपक सक्सेना, अरविंद सक्सेना, अंशुल जौहरी, रश्मि सक्सेना, रोहित सक्सेना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना