- बलिया में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन
- सिकंदरपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, विनोद राय के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
- प्रथम आगमन पर विनोद राय का जोरदार स्वागत, संजीव कुमार वर्मा बोले—बदलेगा सिकंदरपुर का विकास
- माल्दह चट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संजीव वर्मा ने विकास का किया वादा
- बलिया पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है।जहां गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जनपद में प्रथम आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही विभिन्न जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया।वही भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में माल्दह चट्टी पर अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। जैसे ही क्षत्रिय अध्यक्ष का आगमन हुआ सैकड़ो की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं फूल मालाओं से लाद दिया। वही हमारे फास्ट न्यूज़ इंडिया के संवाददाता अंगद कुमार से बातचीत के दौरान संजीव कुमार वर्मा ने कहा की क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय जी का प्रथम आगमन हो रहा है।उनके स्वागत में हम सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर में जो भी जनप्रतिनिधि हुए हैं किसी ने विकास नहीं किया जनता ने एक बार मुझे मौका दिया। तो मैं वादा करता हूं कि सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प बदल दूंगा।वही इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख केशव चौधरी,रामजी वर्मा गुड्डू सिंह, सहित भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।देखिए बलिया से संवाददाता अंगद कुमार की रिपोर्ट
20260718170610615348142.mp4
2026071817075284272262.mp4
20260718170819820202574.mp4
20260718170931037804725.mp4
