EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दुल्हन दिखाकर ठगे 99 हजार, पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी जेल पहुंचे
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    18 Jul 2026 17:09 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने फर्जी शादी के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना तहसील अंतर्गत ग्राम बेंगोला निवासी प्रीति फोगाट ने थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने योगेन्द्र का विवाह कराने का झूठा भरोसा देकर फोन-पे के माध्यम से 99 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद पूर्व निर्धारित स्थान पर बुलाकर आवेदिका और उसके परिजनों का रास्ता रोक लिया तथा अतिरिक्त रकम की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की गई, वाहन में तोड़फोड़ की गई और युवती शिवानी को अपने साथ वापस ले गए। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
शिकायत के आधार पर थाना पिछोर में कल्ला उर्फ प्रेमकुमार लोधी, शिवानी लोधी, प्राण सिंह यादव सहित दो अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीब मुले के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी प्रशांत शर्मा के निर्देशन में थाना पिछोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 जुलाई को आरोपी कल्ला उर्फ प्रेमकुमार लोधी निवासी परतापपुरा तथा शिवानी लोधी निवासी सेमरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध करना स्वीकार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल पिछोर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह सहित थाना पिछोर की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना