EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिला प्रशासन के नोटिस के खिलाफ अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 45 54
    18 Jul 2026 16:41 PM



रामपुर के टांडा तहसील में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस के विरोध में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार टांडा को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने और संस्थान को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

टांडा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को नोटिस जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में कुछ भवनों का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के किया गया है, जिन्हें अवैध माना गया है।

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और यहां से शिक्षा प्राप्त कर अनेक छात्र-छात्राएं देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रदेश और देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति से विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने तथा विश्वविद्यालय को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया।

इस दौरान अधिवक्ता सतपाल सिंह, प्रीति सैनी, सचिन खुर्शीद, एडवोकेट जफरुद्दीन खान, मोहम्मद लईक, हरिराम, अफजल, फारूक सैफी, प्रमोद कुमार चौहान, मोहम्मद इमरान पाशा, सोहेल अहमद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। रिपोट - मुजम्मिल खान  151171378



Subscriber

188801

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना