EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    18 Jul 2026 15:20 PM



विधानसभा गदरपुर के मदनापुर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर हरिपुरा में हरेला पर्व मनाते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

विधायक अरविंद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य भावना कोरंगा और जिपंस प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह कोरंगा उर्फ नम्मू ने महिलाओं व कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक पांडेय ने कहा पेड़ हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। अभिभावकों से बच्चों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की। जिपंस भावना कोरंगा ने कहा हरेला प्रकृति को धन्यवाद देने का पर्व है। जलवायु परिवर्तन प्राचीन दुर्गा मंदिर हरिपुर में पौधरोपण करते विधायक अरविंद पांडेय व ग्रामीण ।

के इस दौर में वृक्षारोपण ही उपाय है। महिलाओं से घर-आंगन में पौधे लगाने का आग्रह किया। कार्यक्रम मे जिपंस प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह कोरंगा उर्फ नम्मू, समाजसेवी राम सिंह कोरंगा, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह पानू, पूर्व सूबेदार भुपाल सिंह कोरंगा व महेंद्र सिंह पपोला, भाजयुमो नेता योगेश पानू, समिति डायरेक्टर बलवंत सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह कोरंगा, खड़क सिंह कार्की, भुवन डोगरा, मदन मोहन जोशी, गोपाल पपोला आदि मौजूद रहे।



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना