EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाने के मालखाने से ही 427 ग्राम सोना गायब, निलंबित दीवान फरार- घर पर पुलिस ने मारा छापा; तलाश में जुटी
  • 151188511 - FULMATI 65 77
    18 Jul 2026 14:45 PM



 

 संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली के मालखाने से 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और नेपाली मुद्रा गायब होने के मामले में आरोपी निलंबित दीवान राधेश्याम गुप्ता की तलाश तेज कर दी गई है। शुक्रवार सुबह संतकबीरनगर और शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित निलंबित दीवान के घर पर छापा मारा और तलाशी ली।

 

पुलिस ने परिवार से पूछताछ भी की। हालांकि आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस टीम सुबह करीब आठ बजे सालिकरामनगर के कलेक्टरी टोला स्थित आवास पहुंची। तलाशी के दौरान घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच की गई और परिवार के लोगों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि राधेश्याम गुप्ता आखिरी बार कब घर आए थे और उनके संभावित ठिकाने कौन-कौन से हो सकते हैं।
पुलिस अब अन्य संभावित स्थानों पर भी दबिश दे रही है। मामले का पता तब चला, जब मोतीनगर निवासी अलीम खान ने वर्ष 2018 के एक मुकदमे में बरामद माल की सुपुर्दगी के लिए अप्रैल 2026 में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।

न्यायालय के निर्देश पर मालखाना रजिस्टर, चार्ज सूची और अन्य अभिलेखों का मिलान कराया गया। जांच में रिकॉर्ड में दर्ज 427 ग्राम सोना, 49,518 रुपये और 14 नेपाली नोट मालखाने से गायब मिले। इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी निलंबित दीवान की तलाश में जुटी हुईं हैं। रिपोर्टर फूलमती मौर्य 151188511



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना