EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पहली बार चुनाव में शिक्षक करेंगे सीधा मतदान : पांडेय, द्विवार्षिक अधिवेशन में शिक्षकों ने पदोन्नति की उठाई मांग
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    18 Jul 2026 14:49 PM



राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के जनपदीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का भव्य | शुभारंभ शुक्रवार को अटल उत्कृष्ट । राजकीय इंटर कॉलेज, दिनेशपुर के सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन पूर्व शिक्षा मंत्री व गदरपुर विधायक । अरविंद पांडेय, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्र और जनपदीय मंत्री विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। अधिवेशन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि संघ के इतिहास में पहली बार प्रत्येक शिक्षक को सीधे मतदान का अधिकार मिला। । अब तक प्रत्येक 10 शिक्षकों पर 1 डेलीगेट मतदान करता था। इस बार सभी सदस्य स्वयं मतदान कर नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन । करेंगे। शिक्षकों ने इसे संगठन में 'लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम | बताया। जिला मंत्री विवेक कुमार ने वर्षों से लंबित पदोन्नति और 'सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या और शिक्षकों को जनगणना, मतगणना जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षकों को केवल शिक्षण कार्य पर केंद्रित रखा जाए। जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों के छात्रों को मिल रही सुविधाओं से बेहतर सुविधाएं सरकारी स्कूलों के बच्चों को दी जाएं, ताकि छात्र संख्या बढ़े और शिक्षा मजबूत हो।पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भीम सिंह ने संगठन की एकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि विधायक अरविंद पाण्डेय ने शिक्षकों की मांगों को न्यायसंगत बताया। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षा मंत्री कार्यकाल में प्रदेश के गरीब और हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सब तक पहुंची। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्र ने जनपद में शिक्षा और खेल अवसंरचना के विकास की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयंत शाह व विवेक कुमार ने किया। व्यवस्थाएं मनोज राय मुन्ना, देवकी नंदन भट्ट, शांतनु त्यागी ने संभालीं। इस अवसर पर छत्रपाल सिंह, कौशल कुमार, राजकुमार चौधरी, जया पटवाल, हरीश राणा, ममता शर्मा, इंदु शर्मा सहित जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक मंत्री और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना