EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एमकेडी पब्लिक स्कूल बौरी के होनहार छात्र अभिषेक यादव ने नीट परीक्षा में उत्तीर्ण कर जिले व विद्यालय का नाम किया रोशन
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 43 54
    18 Jul 2026 14:24 PM



 

गाजीपुर । मरदह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित एमकेडी पब्लिक स्कूल बौरी में होनहार छात्रों में अभिषेक यादव ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों सहित विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है । यह सफलता हासिल करने के दौरान शुभेच्छुओं द्वारा बधाई दिया जा रहा है । श्रवनडीह गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र बिरजु यादव ने अपने दूसरे प्रयास में कामयाबी अर्जित की है। उनके पिता बिरजू यादव एक ट्रक ड्राइवर हैं , जबकि मां गृहिणी हैं । अभिषेक यादव ने अपनी इस कामयाबी  का श्रेय माता - पिता और अपने दादा दादी सहित गुरूजनो के मार्गदर्शन को दिया है । जबकि इस विद्यालय से पहले ही बंदना यादव व सोनाली गौड़ ने एमबीबीएस की परीक्षा पास कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन  किया है । जबकि अभिषेक यादव ने अपनी हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा एमकेडी पब्लिक स्कूल बौरी से पूरी की  और सिंगर एक वर्षों से उन्होंने कोटा , राजस्थान में रहकर नीट की तौयारी कर रहे थे । अभिषेक यादव की सफलता होने पर विद्यालय के डायरेक्टर विनोद कुमार यादव ने सम्मान समारोह कर बच्चे सहित परिजनों को मिठाई खिलाते हुए , अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर अकादमी के (निदेशक) नीतिश शर्मा , (प्रधानाचार्य) जयप्रकाश यादव , गोविंद यादव , उमाशंकर तिवारी , श्वेता कुशवाह , सिद्धार्थ सिंह , अजमल  अंसारी , उदय यादव , संगीता यादव , राहुल कुमार , विश्वजीत गोंड , हवलदार राजभर , पूनम पांडे , संतोष शर्मा , कुर्तलेन , कुमकुम राज , जैनब खान एवं समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे । रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह  151164525



Subscriber

188827

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक