यूपी, गोरखपुर । मोतीराम अड्डा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी मौरून निशा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, उनके पति मोतीराम अड्डा चौराहे पर ऑटो खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की ओर से तेज रफ्तार में आया एक अज्ञात ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब पत्नी की तहरीर के आधार पर खोराबार थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश जारी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985
