- एमकेडी पब्लिक स्कूल के छात्र अभिषेक यादव ने NEET में लहराया सफलता का परचम
- ट्रक चालक के बेटे अभिषेक यादव ने NEET में पाई सफलता, बढ़ाया क्षेत्र का मान
- दूसरे प्रयास में अभिषेक यादव ने NEET किया क्रैक, विद्यालय में हुआ सम्मान
- NEET में सफल हुए अभिषेक यादव, एमकेडी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित
- कड़ी मेहनत लाई रंग: श्रवणडीह के अभिषेक यादव ने NEET में हासिल की शानदार सफलता
- एमकेडी पब्लिक स्कूल के छात्र ने NEET में मारी बाजी, परिजनों और विद्यालय में खुशी की लहर
गाजीपुर मरदह ब्लॉक क्षेत्र में स्थित एमकेडी पब्लिक स्कूल बौरी में होनहार छात्रों में अभिषेक यादव ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों सहित विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है । यह सफलता हासिल करने के दौरान शुभेच्छुओं द्वारा बधाई दिया जा रहा है । श्रवनडीह गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र बिरजु यादव ने अपने दूसरे प्रयास में कामयाबी अर्जित की है। उनके पिता बिरजू यादव एक ट्रक ड्राइवर हैं , जबकि मां गृहिणी हैं । अभिषेक यादव ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता - पिता और अपने दादा दादी सहित गुरूजनो के मार्गदर्शन को दिया है । जबकि इस विद्यालय से पहले ही बंदना यादव व सोनाली गौड़ ने एमबीबीएस की परीक्षा पास कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है । जबकि अभिषेक यादव ने अपनी हाईस्कूल व इंटर की शिक्षा एमकेडी पब्लिक स्कूल बौरी से पूरी की और सिंगर एक वर्षों से उन्होंने कोटा , राजस्थान में रहकर नीट की तौयारी कर रहे थे । अभिषेक यादव की सफलता होने पर विद्यालय के डायरेक्टर विनोद कुमार यादव ने सम्मान समारोह कर बच्चे सहित परिजनों को मिठाई खिलाते हुए , अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । इस मौके पर अकादमी के (निदेशक) नीतिश शर्मा , (प्रधानाचार्य) जयप्रकाश यादव , गोविंद यादव , उमाशंकर तिवारी , श्वेता कुशवाह , सिद्धार्थ सिंह , अजमल अंसारी , उदय यादव , संगीता यादव , राहुल कुमार , विश्वजीत गोंड , हवलदार राजभर , पूनम पांडे , संतोष शर्मा , कुर्तलेन , कुमकुम राज , जैनब खान एवं समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे । देखे सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
20260718084629187500502.mp4
20260718085041390718418.mp4
20260718085422588448387.mp4

20260718091549688353763.mp4
20260718091553526161886.mp4


2026071809533945378120.mp4