-
- सपा सांसद राजीव राय ने किया भूमि पूजन, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
- रसड़ा के कटियारी गांव में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना की शुरुआत
- ऐतिहासिक विरासत को सहेजने की दिशा में बड़ा कदम, भूमि पूजन संपन्न
- सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सम्मान में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
बलिया: रसड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा सराय भारती (कटियारी) में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा सांसद राजीव राय शामिल हुए।
भूमि पूजन के दौरान सांसद राजीव राय ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों और उनके शौर्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रतिमा स्थापना को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी पहल बताते हुए आयोजकों और ग्रामवासियों की सराहना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के साहस, राष्ट्रभक्ति और वीरता को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। देखे कमलेश कुमार की रिपोट
20260718061703822615606.mp4
20260718063652844588853.mp4
