- आलमपुर के पास दो बाइकों की टक्कर, जीजा-साला गंभीर घायल
- रतनगढ़ माता से लौट रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का हुए शिकार
- टक्कर मारकर फरार हुआ अज्ञात बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी
- 108 एंबुलेंस की तत्परता से घायलों को मिला समय पर उपचार
- बेलमा मोड़ पर हादसा, जननी 108 के पायलट राहुल यादव बने फरिश्ता
भिंड (आलमपुर): शुक्रवार दोपहर आलमपुर के समीप बेलमा मोड़ पर एक सड़क हादसे में जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के छतरी निवासी रोहित (22 वर्ष), पिता कैलाश कुमार अपने जीजा रामू, पिता कल्याण, निवासी भांडेर, जिला दतिया के साथ रतनगढ़ माता के दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलमा मोड़ के पास सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
इसी दौरान वहां से गुजर रही आलमपुर जननी 108 एंबुलेंस के पायलट राहुल यादव ने मानवता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमपुर पहुंचाया, जहां उनका तत्काल उपचार शुरू कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायलों की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। पुलिस मामले की जांच कर फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है। यह थी विमलेश की रिपोट

20260718060400038610112.mp4