EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व मंत्री स्व. घुराराम की छठवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
Link
  • 151172408 - KAMALESH KUMAR 66 76
    18 Jul 2026 04:40 AM



  •  
  • स्व. घुराराम को नेताओं ने बताया गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों का मसीहा
  • रसड़ा के पॉलीटेक्निक कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा, कई दलों के नेता हुए शामिल
  • संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे स्व. घुराराम: वक्ता
  • पुत्र अनुराग गर्ग (संतोष) बोले—पिता के आदर्शों पर चलने का रहेगा संकल्प

 

 

बलिया। रसड़ा क्षेत्र स्थित श्री सहदेव पौधरिया पॉलिटेक्निक कॉलेज, मन्दा बाहर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय घुराराम एवं उनके भाई स्वर्गीय सुभाष राम की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दोनों दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय घुराराम को गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों का सच्चा मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया और कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय घुराराम के पुत्र अनुराग गर्ग (संतोष जी) ने कहा कि उनके पिता जैसा बन पाना संभव नहीं है, लेकिन उनके बताए आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास हमेशा जारी रहेगा। देखे मऊ से कमलेश कुमार की रिपोट 

20260718041148682772804.mp4

20260718042433400356777.mp4



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना