EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला फरियादी से मारपीट पड़ी भारी, चौबेपुर की महिला दरोगा पर गिरी गाज
Link
  • 151166686 - LAIK AFTAB 54 54
    18 Jul 2026 16:41 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र चौबेपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद चौबेपुर थाने की महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो में थाना परिसर के भीतर एक महिला फरियादी के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम परानापुर निवासी पूनम देवी ने जमीन विवाद को लेकर गांव के रामसेवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के सिलसिले में पुलिस ने दोनों पक्षों को चौबेपुर थाने बुलाया था। रामसेवक के मजदूरी पर होने के कारण उनकी पत्नी गीता देवी थाने पहुंचीं।
गीता देवी का आरोप है कि जब उन्होंने महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह को बताया कि उनके पति मजदूरी पर गए हैं, तो दरोगा नाराज हो गईं और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में उन्हें एक कमरे में बैठाकर अपनी मर्जी से लिखवाकर हस्ताक्षर करा लिए गए।
वहीं, महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान महिला उनसे उलझ गई, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रोशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले भी रोशनी सिंह का एक छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि उस समय विभागीय कार्रवाई से वह बच गई थीं। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस बार वायरल वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट  151166686

20260717232641055688326.mp4

20260717232733403566870.mp4

20260717232823683505084.mp4



Subscriber

188799

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना