- गाजीपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को दिया राजनीतिक भागीदारी का संदेश
- सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संजय निषाद का तंज, बोले— दल मिल सकते हैं, दिल नहीं
- भगवान कृष्ण पर मौलाना के बयान की संजय निषाद ने की निंदा, कार्रवाई की मांग
- मत्स्य योजना पर मंत्री बोले— छोटे किसानों के हित में तय किया गया है सीमित लक्ष्य
- बैंक द्वारा अधिक ब्याज वसूली की शिकायत पर मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद आज गाजीपुर में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए गाजीपुर पहुंचे हैं । उसके पूर्व उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह बूथ स्तर का सम्मेलन चल रहा है । और इसी क्रम में गाजीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है , जिसमें शामिल होने के लिए वह आए हैं , उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं को यह बताना है कि संवैधानिक अधिकार लेना है तो राजनीति करना पड़ेगा । इसके लिए वोट इकट्ठा करना पड़ेगा जो उनकी समस्याओं के समाधान का एकमात्र साधन है क्योंकि अभी तक इन लोगों को पता ही नहीं चल पाया है कि उनके वोट की कीमत क्या है ।
सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद चल रहा है , इस मामले पर उन्होंने कहा कि ज्यादा जोगी मठ उजाड़ है , दल मिलते हैं दिल नहीं मिलते क्योंकि सभी राजनीतिक कांग्रेस की नीतियों के विरोध में ही बनी है ऐसे में जब नीति एक नहीं है तो नियत कैसे एक हो सकती है
मौलाना जर्जिस के द्वारा भगवान कृष्ण को मुसलमान और पांच वक्त का नमाजी बताया गया इस पर उन्होंने कहा कि यह जालीदार लोग जाहिल टाइप के लोग होते हैं और इस्लाम धर्म और भगवान कृष्ण के जन्म के समय में बहुत ही अंतर है ऐसे में वह निंदनीय बयान दिए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री मत्स्य योजना जिसमें 10 हैकटेयर के किसान को अनुदान देने की योजना है जबकि आवेदन उससे अधिक हो गए हैं तो क्या लक्ष्य बढ़ाया जाएगा इस मामले पर कहा कि यह योजना छोटे-छोटे किसानों के लिए है बड़े किसान इस पर हावी ना हो इसलिए इसका लक्ष्य इतना ही रखा गया है और जिसने राजस्व संगीता का पालन किया है उसे ही योजना का लाभ मिलेगा। वही बैंक के द्वारा 4% की वजह 8% इंटरेस्ट लेने के सवाल पर कहा कि यदि 1 साल के अंदर समय से किस्त जमा हो जाएगा तो बैंक अपना ते ब्याज ही लेगा यदि इसमें कोई गड़बड़ी करता है तो शिकायत के बाद हम इसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हैं। देखे सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाइट - संजय निषाद - कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश ।
2026071721032319270806.mp4

20260717210441275452357.mp4