EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चौबेपुर थाने में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, महिला उपनिरीक्षक निलंबित
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    17 Jul 2026 19:49 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र चौबेपुर थाने में एक महिला फरियादी के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम परानापुर निवासी पूनम देवी ने जमीन विवाद को लेकर गांव के रामसेवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को चौबेपुर थाने बुलाया था। रामसेवक के मजदूरी पर होने के कारण उनकी पत्नी गीता देवी थाने पहुंचीं। गीता देवी का आरोप है कि जब उन्होंने महिला उपनिरीक्षक को बताया कि उनके पति मजदूरी पर गए हैं, तो इस बात पर उपनिरीक्षक नाराज हो गईं और उनके साथ मारपीट की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि बाद में उन्हें एक कमरे में बैठाकर उनकी इच्छा के विरुद्ध बयान लिखवाकर हस्ताक्षर करा लिए गए। वहीं, महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान महिला उनसे उलझ गई, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला उपनिरीक्षक रोशनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की विभागीय जांच जारी है लईक आफताब 151166686



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना