स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहल, जिला चिकित्सालय के सामने शुरू हुआ मां शारदा मेडिकल हेल्थ केयर सेंटर
जिला चिकित्सालय के सामने खुला मां शारदा मेडिकल हेल्थ केयर सेंटर, एक छत के नीचे मिलेगा विशेषज्ञ उपचार
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। शहर के जिला चिकित्सालय के सामने स्थित उदय अल्ट्रासाउंड के ऊपर मां शारदा मेडिकल हेल्थ केयर सेंटर का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सेंटर का उद्घाटन प्रतापगढ़ के राजा अनिल प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है तथा यह सेंटर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। सेंटर के संचालकों ने बताया कि यहां एक ही छत के नीचे स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग और मेडिसिन सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित ओपीडी संचालित होगी। इससे प्रतापगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श व उपचार के लिए दूसरे शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान मनोज सिंह, आनंद मिश्रा, विकास सिंह, पिंटू भाई, श्यामलाल, राजाराम यादव सहित सैकड़ों लोगों ने नवस्थापित सेंटर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि यह हेल्थ केयर सेंटर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ जिले के मरीजों के लिए एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित होगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
