फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के अजांव गांव में पालतू कुत्ते के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने कुत्ते के मालिक पर जानबूझकर कुत्ता छोड़कर हमला कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार, राजेश उपाध्याय, निवासी अजांव, धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सतीश प्रजापति अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहे थे। आरोप है कि उसी समय कुत्ते ने राजेश उपाध्याय पर हमला कर उनके पैर में कई जगह काट लिया। पीड़ित का आरोप है कि सतीश प्रजापति ने कुत्ते को ललकार कर उन पर हमला कराया। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई बार कुत्ते को बांधकर रखने की बात कही गई थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। घटना के बाद राजेश उपाध्याय ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। लईक आफताब 151166686
