EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

22 जुलाई को जनपद की सातों विधानसभाओं में होगा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन : कौशलेंद्र सिंह पटेल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 54
    17 Jul 2026 19:13 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के निमित्त तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर वाराणसी एवं जिला प्रभारी श्री कौशलेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य तथा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आगामी 22 जुलाई को जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की रूपरेखा, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सक्रियता एवं समन्वय के साथ करने का आग्रह किया।मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी श्री कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सभी मंडलों के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि सातों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन शत-प्रतिशत बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति के साथ सफलतापूर्वक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम एवं प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का विशेष आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री रामजी मिश्र ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी देते हुए इसकी उपयोगिता, कार्यप्रणाली तथा प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक के समापन अवसर पर सदर विधायक श्री राजेंद्र कुमार मौर्य ने उपस्थित मुख्य अतिथि, जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर अभी से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम के संयोजक राजेश मिश्र ‘राजन’ ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री राजेश सिंह एवं अजय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिपाठी, पवन गौतम, अशोक सरोज, अजय सिंह एवं अनुराग मिश्र, जिला मंत्री विनोद शर्मा, रामचरित्र वर्मा, रुचि केसरवानी, पूनम इंसान, सूर्यप्रकाश पटेल एवं अनिल कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष शिवविलास उमरवैश्य, विक्रम सिंह, मुरलीधर उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी श्री देवेश त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र, मंजीत सरोज, प्रतिभा सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, कृपा गिरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना