EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान: 6 पर कड़ी कार्रवाई, वसूला लाखों का जुर्माना
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 76
    17 Jul 2026 19:11 PM



​फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पीलीभीत। परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पीलीभीत-सितारगंज मार्ग पर एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। यात्रीकर मालकर अधिकारी श्रीमती बर्डिस चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई इस सघन चेकिंग के दौरान मार्ग से गुजर रहे माल वाहनों के प्रपत्रों और उनमें लादे गए माल के भार की गहन जांच की गई। जांच में 6 माल वाहन अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक भार का परिवहन करते हुए पकड़े गए। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इनमें से 4 वाहनों को सीज कर दिया और 2 वाहनों का चालान किया। सीज किए गए वाहनों में से एक को ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी, एक को आसम पुलिस चौकी और दो वाहनों को जहानाबाद स्थित आरसीएल प्लांट में निरुद्ध किया गया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 3,95,000 का प्रशमन शुल्क भी वसूला। यात्रीकर मालकर अधिकारी श्रीमती बर्डिस चतुर्वेदी ने माल वाहन स्वामियों और चालकों को कड़ी चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी हाल में ओवरलोड वाहनों का संचालन न करें। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग न केवल मोटर वाहन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। उन्होंने सख्त लहजे में सचेत किया कि आगे भी ओवरलोड वाहन मिलने पर नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और सुरक्षित व नियमसम्मत परिवहन व्यवस्था के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना