EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लायंस क्लब वाराणसी गंगा द्वारा श्री जगन्नाथ रथयात्रा मेला परिसर में चलाया सेवा अभियान
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    17 Jul 2026 18:56 PM



वाराणसी । विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ रथयात्रा मेले में श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से लायंस क्लब वाराणसी गंगा द्वारा 16 एवं 17 जुलाई 2026 को शरबत एवं शीतल पेयजल वितरण का सेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस पुनीत सेवा कार्य में अनेक समाजसेवियों एवं लायंस सदस्यों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है। प्रमुख सहयोगियों में पूर्व गवर्नर लायन प्रकाश अग्रवाल जी, एमजेएफ लायन कमलेश जिंदल, पूर्व गर्वनर दीपक अग्रवाल अध्यक्ष लायन पिंकू अग्रहरी, अशोक मौर्य, सुनील केसरी, पूर्व GET कोऑर्डिनेटर लायन अजातशत्रु सिंह, क्लब प्रशासक चंद्रकांत सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. महेंद्र सिंह, डा. शोभनाथ, विष्णु यादव, अनिल कुमार पांडे, रमेश गुप्ता, विजय, लालचंद अग्रहरी तथा भरत अग्रहरि, ज्योति प्रकाश, वीरेंद्र सिंह शाहिद काफी संख्या में लायन साथी उपस्थित रहे। लायंस क्लब वाराणसी गंगा सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता है। क्लब ने समाज के सभी नागरिकों एवं सेवा-भावी साथियों से अपील की है कि वे इस पुण्य सेवा अभियान में तन, मन अथवा धन से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। आइए, भगवान श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से श्रद्धालुओं की सेवा कर इस महाअभियान को सफल बनाएं तथा पुण्य लाभ अर्जित करें। रविन्द्र गुप्ता 151009219



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना