प्रयागराज यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के साथ हीज नये और छोटे राजनीतिक दलों ने भी अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी 2027 के चुनावी समर में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी के प्रयागराज स्थित कार्यालय पर युवा मोर्चे और किसान प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। और इस मौके पर जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे प्रदेश के हर जिले में संगठन का विस्तार कर रही है। पार्टी ने मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन भी पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगी और वोट मांगेगी। उन्होंने कहा है कि पार्टी 45 फ़ीसदी युवाओं को चुनाव मैदान में उतरेगी। हालांकि पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किस दल से गठबंधन करेगी। इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी अपने मुखिया रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की चेहरे पर ही चुनाव लड़ने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी के मुताबिक मौजूदा समय में उनकी पार्टी के तीन विधायक यूपी विधानसभा में है। जबकि प्रतापगढ़ जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और कई ब्लॉक प्रमुख भी उनकी पार्टी के हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी की यह कोशिश होगी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के ज्यादा से ज्यादा विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे। बैठक में मुख्य रूप से बी,के,सिंह, एसपी सिंह एडवोकेट पूनम पांडे विकास सिंह बलवीर सिंह राजावत आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
