फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत। शहर स्थित मुख्य डाकघर (एलएच शुगर फैक्ट्री के सामने) को गुरुवार शाम ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और शुक्रवार सुबह से ही पूरे डाकघर परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से ही बम निरोधक दस्ता खुफिया विभाग और स्थानीय सुनगढ़ी थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति और उनके सामान की बारीकी से जांच की जा रही है फिलहाल, तलाशी में अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन पूरी सतर्कता बरती जा रही है सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि ईमेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद पुलिस बल और संबंधित एजेंसियों को तत्काल मौके पर भेजा गया उन्होंने कहा कि परिसर की गहन जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम कर दिए गए हैं सीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने के बजाय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है
उधर, पुलिस की साइबर सेल धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की ईमेल आईडी और आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुटी हुई है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच जारी है रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981
