EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शराब पीकर वाहन चला रहे चालक को केलाखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज
  • 151127516 - VIKKY SINGH 0 0
    17 Jul 2026 17:54 PM



 फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया केलाखेड़ा उत्तराखंड। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना केलाखेड़ा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे एक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने जगदीश सिंह पुत्र कृष्ण पाल, निवासी हजीरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। जांच में चालक के शराब का सेवन करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही चालक के वाहन संख्या UK 06 AV 6352 को मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत सीज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विक्की सिंह 151127516



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना