EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ थाना अंतर्गत क्षेत्र में चोरी गांव डूंगर वाला मे 13500 लगा हुआ चांदी की पायल ले उड़े चोर
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    17 Jul 2026 16:10 PM



खेरागढ़ थाना खेरागढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कस्बा खेरागढ़ के गांव डूंगर वाला का है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर पीछे की दीवार तोड़ दी और घर में घुसकर लाखों नहीं बल्कि परिवार की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर से करीब 13,500 रुपये की नकदी, एक मिक्सर मशीन तथा तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और थाना खेरागढ़ कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।  रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410

 



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना