EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शहीदों की याद में 34 परिवारों को राशन वितरण एवं समाज सेवी पांच महिलाओं को सम्मानित कार्यक्रम का समाजसेवी लाल मोहम्मद ने किया शुभारंभ
  • 151173860 - ARUN KUMAR NAGPAL 1 1
    17 Jul 2026 14:13 PM



उत्तराखंड उधम सिंह नगर, गदरपुर। सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर गदरपुर,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे समाजसेवी लाल मोहम्मद द्वारा 34 परिवारों को राशन वितरण एवं समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी पांच महिलाओं को सूट देकर सम्मानित किया गया । वार्ड नंबर 10 आजाद नगर,तहसील गदरपुर,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड में सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा चलाए जा रहे हैं सिलाई प्रशिक्षण शिविर की बालिकाओं को भी सम्मानित किया ।अपने संबोधन में लाल बादशाह के रूप में प्रसिद्ध समाज सेवी लाल मोहम्मद ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार परक शिक्षा अति आवश्यक है बालिकाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने परिवार का भली भांति पालन पोषण कर सकती है उन्होंने शुभकामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए 16 बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा रोजगार प्रशिक्षण के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर की सहायता के लिए उनके द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी । कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र सिंघ ने बताया, शहीद भाई तारु सिंह,भाई मनी सिंह, महाराजा रणजीत सिंह एवं करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम में आर्थिक रूप से पिछड़े जरूरतमंद 34 परिवारों को राशन सामग्री प्रदान करके उन्हें राहत प्रदान की गई, उन्होंने बताया,वर्तमान में वार्ड नंबर 10 आजाद नगर थाने के सामने वाली गली गदरपुर में आयोजित शिविर में 50 बालिकाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है, जिन्हें संस्था द्वारा मुफ्त कपड़ा और सिलाई मशीन की सुविधा प्रदान की जाती है । उल्लेखनीय हो राशन वितरण में सहायता के रूप में लाल मोहम्मद के अलावा विक्की डीजे वाले गदरपुर की तरफ से अपने पिता दिवंगत वैद्य नक्षत्र सिंह की याद में सहायता दी गई । इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजकों द्वारा समाजसेवी लाल मोहम्मद का शाल भेंट कर और बैज लगाकर जोरदार स्वागत किया गया । इस मौके पर मोहम्मद अर्श,मोहम्मद आरिश,डॉ अरुण नागपाल, दलजीत सिंह,कुलदीप सिंह, जसविंदर सिंह,देवेंद्रसिंह,परमजीत कौर,भूपेंद्र कौर ,सिलाई टीचर शैलीन,हरभजन कौर एवं काजल के अलावा पात्र सिमरन,राखी,सायरा,ज्योति,सुनीता,रिमझिम,ज्योति रानी,राधिका,पूजा,सोमवती,मनीषा,किरण,रोशनी,सायरीन,रेनू,गीता रानी,लीलावती,कौशल्या देवी,संध्या,जोया,नीलम,कमलजीत कौर,हिना मनप्रीत कौर,रीना,अनीता, गुलफ्शां,रफीकन,इकरा,मनजीत,पायल,रजनी,सिमरन पूनम,हिना,काजल,इल्मा, गोविंदी,सिकंदर आदि थे।

20260717140937234855547.mp4

 

20260717141043241752031.mp4



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना