EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तमिलनाडु की 80 वर्षीय महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर को दान किए ₹3 करोड़ से अधिक, दिवंगत पति और बेटों की स्मृति में दी श्रद्धांजलि
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 1 0
    17 Jul 2026 13:45 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी वाराणसी। तमिलनाडु की 80 वर्षीय महिला ने काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को ₹3 करोड़ से अधिक का दान देकर श्रद्धा और आस्था का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। महिला ने यह राशि अपने दिवंगत पति और दो बेटों की स्मृति में चेक के माध्यम से दान की, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। जानकारी के अनुसार, महिला ने पहले वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम से संपर्क कर दान देने की इच्छा जताई। अधिकारियों ने उन्हें सीधे मंदिर ट्रस्ट को दान देने की सलाह दी, लेकिन महिला ने मंडलायुक्त की उपस्थिति में ही चेक सौंपने का आग्रह किया। 12 जुलाई को वाराणसी पहुंची महिला ने अपने मैनेजर के साथ मंडलायुक्त से मुलाकात की। इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने ₹3 करोड़ से अधिक का चेक ट्रस्ट को सौंपा। ट्रस्ट ने दान की आधिकारिक रसीद भी महिला को प्रदान की। यह हाल के समय में उत्तर प्रदेश के किसी प्रमुख मंदिर को मिले सबसे बड़े दानों में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट विशाल रावत फास्ट न्यूज इंडिया 151019049



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना