EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुप्त नवरात्रि पर महा सत चंडी यज्ञ का आयोजन, भावी प्रत्याशी गरुड़ पांडे ने की धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    17 Jul 2026 13:34 PM



  • गुप्त नवरात्रि में गरुड़ पांडे के आवास पर नौ दिवसीय महा शतचंडी यज्ञ शुरू
  • प्रतापपुर की सुख-समृद्धि के लिए महा शतचंडी यज्ञ, दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • गुप्त नवरात्रि पर जनकल्याण की कामना से हो रहा महा शतचंडी यज्ञ
  • गरुड़ पांडे ने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना के साथ कराया यज्ञ
  • 23 जुलाई तक चलेगा महा शतचंडी यज्ञ, काशी के आचार्यों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान

                                                                                                                                            प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत 257 विधानसभा प्रतापपुर के भावी प्रत्याशी गरुड़ पांडे के आवास पर गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर महा शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। और इस गुप्त नवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस महा शतचंडी यज्ञ का आज दूसरा दिन है, जबकि यह धार्मिक अनुष्ठान पूरे नौ दिनों तक चलेगा और 23 तारीख तक आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ को लेकर आचार्य पंडित रामऔतार त्रिपाठी ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में मां भगवती भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इसी उद्देश्य के साथ प्रतापपुर क्षेत्र में खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना को लेकर महा शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। और वहीं पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान आचार्य ने बताया कि नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, गरुड़ पांडे की विशेष इच्छा है कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों की मनोकामनाएं मां भगवती पूर्ण करें और क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे। और वहीं पर भावी प्रत्याशी गरुड़ पांडे ने कहा कि महा शतचंडी यज्ञ कराने का संकल्प उनके मन में काफी समय से था। गुरुजनों और काशी से आए आचार्यों के आशीर्वाद से इस धार्मिक अनुष्ठान को कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।गरुड़ पांडे ने पूरे प्रयागराज और प्रतापपुर क्षेत्रवासियों, नौजवान साथियों और सभी परिवारों के स्वस्थ, मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही गांव और क्षेत्र की रक्षा एवं जनकल्याण के लिए इस यज्ञ को समर्पित बताये। और इस दौरान यज्ञाचार्य अमित त्रिपाठी, आचार्य रामऔतार त्रिपाठी, राम मणि त्रिपाठी, राजकुमार तिवारी, अंश तिवारी, आकाश पांडे, मुकेश पांडेय, जितेंद्र पांडे और राज पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। देखे प्रयागराज से  प्रदीप मिश्रा की रिपोट

ट 

20260717124423700200363.mp4

20260717132723584618764.mp4

20260717132812047171273.mp4

20260717132832852137.mp4



Subscriber

188795

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना