EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिल्पा शेट्टी ने किया वाराणसी में धानुका सिल्क साड़ी के 8वें शोरूम का भव्य उद्घाटन
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 370 4566
    16 Jul 2026 23:51 PM



वाराणसी के अर्दली बाजार में धानुका सिल्क साड़ी के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शिल्पा शेट्टी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

धानुका सिल्क साड़ी के संचालक गौरीशंकर धानुका ने बताया कि यह उनकी आठवीं शोरूम है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल सहित आसपास के कई राज्यों से ग्राहक उनकी शोरूम पर खरीदारी के लिए आते हैं। वर्षों से लोगों का स्नेह और विश्वास उन्हें मिलता रहा है और आगे भी इसी तरह का सहयोग मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उनके लिए 8 अंक बेहद खास और लकी है, क्योंकि यह धानुका सिल्क का आठवां शोरूम है और उनका जन्मदिन भी 8 जून को आता है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि भविष्य में भी जब-जब नए शोरूम का उद्घाटन हो, उन्हें ही आमंत्रित किया जाए।

वहीं पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि काशीवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि शहर में धानुका सिल्क का एक और आधुनिक शोरूम शुरू हुआ है, जहां ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की साड़ियों का विशाल संग्रह उपलब्ध होगा।



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना