EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर जंक्शन का औचक निरीक्षण, डीआरएम ने खामियों पर जताई नाराजगी
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 65 76
    16 Jul 2026 19:40 PM



लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार दोपहर 3:30 बजे जौनपुर जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मानसून सुरक्षा, ट्रैक की स्थिति, स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान रेलवे परिसर में बने गड्ढे पर नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। शौचालय की फर्श और टूटी टाइल्स देखकर एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कराने तथा दो एग्जॉस्ट फैन लगाने का आदेश दिया।डीआरएम ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे पुलिस बूथ को सीढ़ियों के सामने से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए।अमृत भारत योजना के तहत बन रही नई स्टेशन बिल्डिंग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा।मीडिया से बातचीत में डीआरएम ने बताया कि यह नियमित निरीक्षण था, जिसका उद्देश्य मानसून के दौरान ट्रैक सुरक्षा, जलभराव रोकने की व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। उन्होंने कहा कि जौनपुर जंक्शन का विकास कार्य अगले तीन से चार महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना