EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 21 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    16 Jul 2026 19:33 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनकी लम्बी उम्र की कामना के साथ आशा चैरिटेबल ब्लड सेंटर पर 21 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पांडेय एवम अमित सिंह जी की देख रेख में उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित श्याम किशोर शुक्ला जी ने फीता काटकर विधिवत रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माला बुके देकर स्वागत सम्मान किया। शिविर में प्रथम रक्तदाता के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी एवम द्वितीय रक्तदात्री के रूप में जिला महासचिव अंजली उपाध्याय ने रक्तदान किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी स्वयं पूरे समय मौजूद रहे और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से विश्वनाथ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, रानीगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मौलाना अब्दुल वाहिद, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा,पट्टी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष तिवारी, सुल्तानपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, जिला सचिव मो.दिलशाद,नगर सचिव अबू शमा, नूर आलम, देवमणि पांडेय, संतोष कुमार, मोहम्मद इरशाद, मो.फरीद, प्रीति, अजय कुमार ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम शंकर शुक्ला श्याम जी, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी,कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, शहजाद सलमानी, धर्मराज सिंह, सलमान खान सहित गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन का उत्साह बढ़ाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि आज भी अनेक मरीज केवल रक्त की कमी के कारण समय पर उपचार नहीं पा पाते। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक रक्तदाता कई जिंदगियों को बचा सकता है। शिविर के सफल आयोजन ने समाज को यह प्रेरणादायी संदेश दिया कि "रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि यह सीधे किसी को जीवन देने का माध्यम बनता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना