EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: चाचा ने दो सगे भतीजों पर कुल्हाड़ी से किया हमला, वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 65 76
    16 Jul 2026 19:29 PM



जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बारीगांव में जमीन के बंटवारे को लेकर रविवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के दौरान एक चाचा ने अपने दो सगे भतीजों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया।

 

सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना