EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर बाबा धाम में हवन पूजन, विविध स्थानों पर केक काटकर साझा हुई खुशियां
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 45 65
    16 Jul 2026 18:54 PM



पौधरोपण, सामाजिक सरोकार से जुडे आयोजनों में समर्थकों की जुटी भीड़, नेतृत्व की मजबूती का लिया गया सामूहिक संकल्प

फोटो- सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर बाबा घुइसरनाथ धाम में हवन पूजन करते कांग्रेसी

फोटो - रामपुर संग्रामगढ़ में सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां साझा करते कांग्रेसी

फोटो - जलेशरगंज में सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर खुशियां मनाते कांग्रेसी

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर गुरूवार को प्रशंसको व कार्यकर्ताओं द्वारा रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में विविध आयोजन हुए। सांसद प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना को लेकर सदभावना सभा, पौधरोपण, हवन पूजन, प्रसाद वितरण तथा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हुए। विविध आयोजनों में सांसद प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व की मजबूती के प्रति सेवा संकल्प अभियान का सामूहिक प्रतिज्ञान भी हुआ दिखा। प्रातः कांग्रेसियो व समर्थको ने संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी के साथ बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक व पुष्पाभिषेक करते हुए प्रसाद अर्पण किया। यहां हवन पूजन का धार्मिक आयोजन भी हुआ। इसका संयोजन प्रभात ओझा एवं त्रिभु तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इसके पहले लालगंज के ट्रामा सेण्टर, सीएचसी तथा महिला एवं बाल चिकित्सालय में सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर सांसद प्रमोद तिवारी के दीर्घायु होने की कामना को लेकर समर्थकों ने मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किये। इसका संयोजन समाजसेवी पप्पू तिवारी, सभासद दारा सिंह, सभासद आशीष कौशल, छोटे लाल सरोज, पं. श्रीकांत मिश्र ने किया। यहां अधिवक्ता मोनू पाण्डेय के संयोजन में सीएचसी परिसर में बडी संख्या मे पौध भी रोपित किये गये। लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर संस्कृत विद्वान डॉ. शिवमूर्ति शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री सत्य नारायण की कथा सुनीं। वहीं भजन गायक राजेश शुक्ल के संयोजन में संगीतमयी सुन्दरकाण्ड में श्रीराम दरबार की भव्य आरती उतारी गयी। शंखध्वनि के बीच हवन एवं आरती पूजन के बाद आयोजकों द्वारा लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। यहां भजन संध्या में डॉ0 बच्चाबाबू वर्मा व डॉ0 अनुज नागेन्द्र ने भगवान की महिमा का गुणगान किया। संचालन सह संयोजक अधिवक्ता विकास मिश्र ने किया। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक परिसर में समर्थकों व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनायी गयी। सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी तथा पूर्व प्रमुख पुष्पा देवी ने समर्थकों के साथ केक काटा। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल ने किया। इस मौके पर जिपंस दिलीप पाण्डेय, सोनू तिवारी, मोहित सिंह आदि रहे। जलेशरगंज में भी सांसद प्रमोद तिवारी के जन्मदिन पर लालगंज प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज व सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी आदि ने केक काटकर खुशी जतायी। इसका संयोजन आदित्य तिवारी ने किया। इस मौके पर अभिनव शुक्ला, माता प्रसाद पाण्डेय, भूपेन्द्र तिवारी काजू आदि रहे। बारेडीह चौराहे पर सभासद मो0 मुकीम खॉन, बेलाल रहमानी, बाबर खान, नवाज खान, हैदर खान आदि ने केक काटकर सांसद प्रमोद तिवारी की लम्बी उम्र की दुआ की। इस मौके पर समाजसेवी विभवभूषण शुक्ल, पवन शुक्ल, बृजेश द्विवेदी, सभासद पन्नालाल पाल, गीता सिंह, राजकुमार सिंह, दिनेश सिंह, रामू मिश्र, अशोक मिश्र, इं. रमेश शुक्ला, मुरलीधर तिवारी आदि रहे। सह संयोजन ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केडी मिश्र ने किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188794

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना